प्रशासन द्वारा पिपरिया प्रखंड के प्लस टू मेघराय उच्च विद्यालय वलीपुर में कैंप लगाकर मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है. रविवार के अपराह्न 3:30 बजे पिपरिया BDO रितु रंजन ने बताया कि यहां कैंप लगाकर मतदाताओं द्वारा भरकर जमा किए गए गणना प्रपत्र को चुनाव आयोग की एकिनेट पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है तथा समस्याओं का समाधान किया जा रहा है.