बहेड़ी: मंडनपुर शुमाली गांव के पास खेत पर काम कर रहे ग्रामीण पर आवारा गौ वंशीय पशु ने किया हमला, ग्रामीण बुरी तरह घायल हुआ
बहेड़ी के ग्राम मंडनपुर शुमाली निवासी ग्रामीणों के मुताबिक गांव का ही रहने वाला 35 वर्षीय तस्लीम पुत्र सलीम अपने गांव मंडनपुर शुमाली के पास स्थित अपने खेत में आज 25 मार्च सुबह करीब दस बजे काम कर रहा था कि तभी एक आवारा गौ वंशीय पशु ने अचानक उसपर हमला कर दिया जिससे इस हमले में वो बुरी तरह घायल हो गया आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया ।