शामली: 1971 की भारत-पाकिस्तान जंग में अदम्य साहस का प्रदर्शन कर शहीद हुए कैप्टन मदनपाल चौहान को शामली में श्रद्धांजलि दी गई
Shamli, Shamli | Dec 16, 2024 सोमवार की शाम करीब 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले शहीद कैप्टन मदनपाल चौहान की पुण्यतिथि पर शामली के कैराना रोड स्थित ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। युद्ध में कैप्टन मदनपाल चौहान की वीरता को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।