देवघर: देवघर एवं मधुपुर अनुमंडल के सभी 10 प्रखंडों में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार की तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जिले के देवघर एवं मधुपुर अनुमंडल के सभी 10 प्रखंडों में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन रविवार की सुबह 10:00 बजे से किया गया। जिसमें जरूरतमंदों के भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया गया एवं आम लोगों को विधिक जानकारी दी गई।