सोहागपुर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा एक बार फिर काम बंद हड़ताल कर दी गई है। मंगलवार दोपहर 12:00 बजे तक नगर में कचरा का अंबार लगा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के कारण काम बंद हड़ताल की है। नगर परिषद के सहायक स्वच्छता निरीक्षक अमित परसाई से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों द्वारा काम बंद हड़ताल