कैलारस: कैलारस कृषि उपज मंडी में आज से धान की खरीदी शुरू, मंडी सचिव ने किसानों को मिठाई खिलाकर किया स्वागत
कैलारस कृषि उपज मंडी में आज पहली बार धान की खरीदी की गई। यह धान की खरीदी 15 अक्टूबर से प्रारंभ की गई है। इस अवसर पर मंडी सचिव अशोक कुमार के द्वारा किसानों को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर खरीद का शुभारंभ किया गया। आज दोपहर 1:00 बजे कृषि उपज मंडी में आई धान की 4 ट्रालियों की बोली लगाई गई। कुल 74 क्विंटल धान खरीदा गया है। धान की खरीद आज दोपहर 3:00 बजे तक चली है।