होशंगाबाद नगर: सिवनी मालवा: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक गिरफ्तार, ASP ने दी जानकारी, प्रेगनेंट होने पर अस्पताल में भर्ती
नर्मदापुरम उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि जिला अस्पताल से एक जानकारी आई थी की नाबालिक की तबीयत खराब है और वह प्रेग्नेंट है और उसका अबॉर्शन कराने उसे अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में 376 का मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।लड़की के बयान में जो सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।