गुना जिले में कड़ाके की ठंड से इंसानों के साथ पशु भी मौसम की मार झेल रहे है। 4 जनवरी को आरोन में बेसहारा गोवंश को ठंड से बचाने के लिए समाज सेवी और गौ सेवक जन सेवा टीम के लोगों ने जन सहयोग से औषधि युक्त लड्डू और गुड सहित 100 किलोग्राम सामग्री आरोन गौशाला और सड़कों पर घूमने वाली बेसहारा गायों को खिलाई। ठंड से गायों को बचाने लोगों से सहयोग की अपील की।