अवैध मादक पदार्थों की बिक्री का सुमित बौरासी ने भाजपा नेता विपिन राठौर पर लगाया आरोप।स्थानीय निवासी सुमित बौरासी ने मंगलवार शाम 7:30 मीडिया से चर्चा में बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध गतिविधियां चल रही हैं। पासी समाज ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।