फुलवारी: परसा बाजार थाना पुलिस ने अपहरण हुए व्यक्ति को महज कुछ ही घंटे के अंदर सकुशल किया बरामद,दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार
2 सितंबर 2024 की शाम को परसा बाजार थाना पुलिस को यह सूचना मिलती है कि एक वृद्ध व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया है. सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटो के अंदर पुलिस अपहरण हुए वृद्ध व्यक्ति को बैरिया से सकुशल बरामद कर लेती है साथ ही साथ कांड में शामिल दो अभियुक्त को भी पुलिस गिरफ्तार कर लेती है .