ओलावृष्टि पर कलेक्टर एक्शन मोड में: पटवारी निलंबित, खेतों में पहुंचकर किसानों से की सीधी बातचीत ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही कलेक्टर ने प्रशासनिक संवेदनशीलता का परिचय देते हुए खुद फील्ड में उतरकर हालात का जायजा लिया। कलेक्टर ने सिकरौदा और बड़की सराय गांव पहुंचकर खेत-खेत जाकर फसलों को हुए नुकसान का मौका मुआयना किया और किसानों से सीधे चर्चा की।