हनुमाननगर: मोरो थाना में अज्ञात लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज।धारदार हथियार से सिर पर वार कर वृद्ध दाहो मंडल की हत्या
हनुमानगर प्रखंड क्षेत्र के मोरो थाना क्षेत्र के रजवाड़ा गांव के 67 वर्षीय दाहो मंडल की हत्या अज्ञात लोगों की ओर से गुरुवार की देर शाम धारदार हथियार से सिर पर वार कर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक मृतक घर से करीब आधा किलोमीटर दूर गाछी में बथान बनाकर मवेशी पालता था। घर फर वह सिर्फ खाने के वक्त कभी-कभी आता था। अक्सर परिवार के लोग खाना वही पहुंचा दिया करते थे।