आगरा: हिमाचल पुलिस कैदी को देती है VIP ट्रीटमेंट, हाथों में हथकड़ी पकड़े ताजमहल दिखाने पहुंचे पुलिसकर्मी
Agra, Agra | Jul 24, 2024 दुनिया के सातवें अजूबे को देखने की ख्वाहिश में हिमाचल प्रदेश के चोर और पुलिस में साठगांठ हो गई आगरा पेशी पर लाये कैदी को पुलिसकर्मी हथकड़ी डालकर ताजमहल घुमाने पहुचे। लोगों ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया सफेद रंग की हिमाचल पुलिस की जीप ताजमहल पूर्वी गेट के अमर विलास बैरियर पहुंची जीप में से चार पुलिसकर्मी और हथकड़ी लगाए एक कैदी उतरा।