आगरा: न्यू सुरक्षा बिहार के सामने गड्ढे में पलटा ई–रिक्शा, ई रिक्शा में बैठे 3 स्कूली बच्चों के आई हल्की चोटें
Agra, Agra | Jul 23, 2024 थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत न्यू सुरक्षा बिहार के सामने एक ई–रिक्शा गड्ढे में पलट गया, इस दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई, ई रिक्शा में बैठे तीन स्कूली बच्चों की भी जान आफत में आ गई, हादसे को देख स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और ई-रिक्शा में बैठे तीनों बच्चों को बाहर निकाल गया, तीनों बच्चों के हल्की चोट आई हैं।