ग्वालियर गिर्द: मुख्यमंत्री ऊर्जा मंत्री के रेसकोर्स स्थित आवास पहुंचे, भतीजे को दी शादी की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार शाम ग्वालियर पहुंचे विमानतल से वे सीधे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमरके रेसकोर्स रोड स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने ऊर्जा मंत्री के भतीजे सूर्य प्रताप को वैवाहिक बंधन में बढ़ाने की शुभकामनाएं दी इस मौके पर कलेक्टर रुचिका चौहान एसपी धर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे कुछ देर ऊर्जा मंत्री के बंगले पर रुकने के बाद सीएम रवाना हुए