सूरजपुर: समय सीमा की बैठक में आदि कर्मयोगी अभियान और आदि सेवा केन्द्र के सफल संचालन को लेकर हुई चर्चा
कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने आज समय सीमा की बैठक में आदि कर्मयोगी अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान एक विकेंद्रीकृत आदिवासी नेतृत्व और शासन पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण हेतु राष्ट्रीय अभियान है। इस अभियान के तहत क्षमता निर्माण, अभिसरण और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से