धार: धार जिले के ग्राम दसाई में ऑपरेशन सिंदूर के आभार स्वरूप विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
Dhar, Dhar | May 22, 2025 देश की तीनों सेनाओ द्वारा आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के आंतकवादी शिविरों एंव आंतकियो को नष्ट करने के अभियान पर आभार स्वरुप धार जिले के ग्राम दसाई में शहीद आजाद चौक से विशाल तिंरगा यात्रा का आयोजन संपन्न हुआ। शहीद आजाद चौक पर यात्रा प्रभारी विश्वास पांडे ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया।