शंभूगंज: शंभूगंज बाजार में दीपावली से पहले खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, दिन भर लगा रहा जाम
शंभूगंज बाजार में रविवार को दीपावली के एक दिन पूर्व सामग्री की खरीदारी करने के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी थी कि सुबह 8:00 बजे से ही शाम के 6:00 बजे तक भीड़ एक समान रही। लोगों ने जमकर दीपावली पर्व पर उपयोग होने वाले दीया बाती सहित कई इलेक्ट्रॉनिक लाइट सामानों की खरीदारी की। शंभूगंज बाजार में भीड़ के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।