बीना: सिविल अस्पताल में 23 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | Jun 2, 2025 नवविवाहित आरती पति भैया लाल निवासी ग्राम भिलावली जो मजदूरी के चलते इंदौर में थे। महिला 6 माह की गर्भवती थीं जिसे खांसी आने की वजह से रविवार की शाम को सिविल हॉस्पिटल लाया गया था। जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। गर्भवती महिला की अचानक हुई मौत के चलते अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने डॉक्टर की पेनल से पोस्टमार्टम कराया।