सबलगढ़ के ग्राम मांगरोल में सकल हिंदू समाज द्वारा रविवार दोपहर एक बजे स्कूल प्रांगण में वृहद हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ तुलसी पूजन, कन्या पूजन एवं भारत माता पूजन से हुआ। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय से प्रचारक अरुण जैन ने संगठित रहने और जातिगत भेद से ऊपर उठने का आह्वान किया है