ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के चपरी पंचायत अंतर्गत रखा टाढ़ मैदान सत्संग मंदिर के निकट हो रहे श्री श्री 108 रामकथा ज्ञान यज्ञ में 12 मार्च गुरुवार की रात नौ बजे इलाके और दूर दराज के हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रचलित कथावाचक पंडित रवि शंकर ठाकुर जी महाराज ने राम लक्ष्मण और राजा जनक की जीवनी पर प्रकाश डाला। भजन के समय ताली बजाकर झूमे सभी श्रद्धालु