कहरा: सदर थाना क्षेत्र के सपतियाही में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे, एक व्यक्ति हुआ घायल
Kahara, Saharsa | Dec 12, 2024 सदर थाना क्षेत्र के सपतियाही मे 7 कट्ठा 6 धुर जमीन को लेकर हुए विवाद मे दो पक्षों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई है। जिस मारपीट में 1 व्यक्ति जख्मी हो गया। मारपीट में हुए जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जख्मी का नाम दिनेश कुमार भगत जो की सदर थाना क्षेत्र के सपतियाही वार्ड 6 का रहने वाला बताया जा रहा है।