कहरा: सौर बाजार के कढ़ेया गांव में ऑटो और बाइक की टक्कर, बाइक चालक की मौत
Kahara, Saharsa | Dec 12, 2024 सौर बाजार थाना क्षेत्र के कढ़ेया गांव मे तेज रफ्तार ऑटो चालक ने बाइक चालक को ठोकर मारकर घटनास्थल से फरार हो गया। ऑटो के ठोकर लगने से बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। खबर की जानकारी पुलिस को होते ही घटनास्थल पर पहुंच मृतक बाइक चालक के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।