पटना ग्रामीण: कोतवाली थाना क्षेत्र से दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के पांच मोबाइल बरामद, 500 रुपए में बेचते थे एक मोबाइल
कोतवाली थाना पुलिस ने गस्ती के दौरान दो मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पांच मोबाइल भी बरामद की गई है, जो की चोरी की है। गुरुवार देर रात करीब 10:30 बजे इस बात की जानकारी कोतवाली थाना अध्यक्ष ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि यह लोग मोबाइल चोरी कर कमला नेहरू नगर के संजीव पासवान को ₹500 प्रति मोबाइल के दर से बेचते हैं।