पटना ग्रामीण: रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र से लापता युवक का पानी भरे गड्ढे से मिला शव, आक्रोशित लोगों ने किया बवाल
रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र से एक युवक दशहरा के दिन से ही लापता था और अब उस युवक का शव पानी भरे गड्ढे से मिला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने गुरुवार रात करीब 9:30 बजे जमकर बवाल किया। घटना से आक्रोशित लोगों ने बायपास मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।