एकंगरसराय के कादिलपुर आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को गौरव जीविका महिला ग्राम संगठन ने वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को विभिन्न सरकारी बचत और बीमा योजना की जानकारी देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।