विदिशा नगर: 4 साल बाद भी चोरी हुआ मोबाइल नहीं मिला, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
वर्ष 2022 में दुकान से चोरी हुआ मोबाइल अब तक बरामद नहीं हो सका है। इस मामले को लेकर पीड़ित राजेंद्र अहिरवार एक बार फिर मंगलवार दोपहर 1 बजे परिवार सहित एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।पीड़ित ने बताया कि मोबाइल चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस के अनुसार मोबाइल अभी भी एक्टिव है, लेकिन इसके बावजूद उसे ट्रेस कर बरामद नहीं किया जा सका है