संयुक्त विभाग पेंशनर्स संघ के संगठन विस्तार के तहत परसवाड़ा तहसील में तहसील स्तरीय इकाई का गठन किया गया। बैठक जिलाध्यक्ष बी.एल. चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें प्रांतीय उपाध्यक्ष थानसिंह भगत, संरक्षक एम.जेड. कुरैशी व कोषाध्यक्ष सूरजलाल कावड़े उपस्थित रहे। रविवार को शाम करीब 5 बजे सर्वसम्मति से लेखराम गौतम को अध्यक्ष, वाहिद शेख को सचिव बनाएं गए हैं।