मुज़फ्फरनगर: भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति धाम मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर गणमान्य लोगों के द्वारा की भगवान भोलेनाथ की महाआरती
श्री गणपति धाम मंदिर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की भव्य महा आरती की गई। इस अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर के राजनीतिक दलों के नेता सहित व्यापारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी के द्वारा भगवान भोलेनाथ की महाआरती की मंदिर कमेटी के द्वारा महाआरती के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया।