मुजफ्फरनगर के हृदयस्थली शिव चौक पर महा शिवरात्रि पर के अवसर पर रात्रि के समय महा आरती का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी,एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा भगवान भोलेनाथ की आरती की गई। महा आरती के अवसर पर शिव चौक पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।