बताते चले कि शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे राजगढ़ अस्पताल परिसर की बाउंड्री वाल का काम कर रहे मजदूरों ने जैसे ही पश्चिमी गेट को ईटों से चुनकर बंद करना शुरू किया आसपास के ग्रामीण वहां एकत्र हो गए उन्होंने काम रूकवाते हुए जमकर हंगामा कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता दशकों से खुला है एक दर्जन गांवों के लोग इसी रास्ते से इलाज कराने आते हैं।