बहराइच: मंसूरपुरवा चौराहे के पास एचटी लाइन से ट्रक छूने से चालक की मौत, खलासी बाल बाल बचा
जिले के घाघराघाट स्थित खदान स्थल पर बालू लेने जा रहा ट्रक एचटी लाइन से छू गया। जिससे करंट लगने से चालक की मौत हो गई। जबकि खलासी बाल बाल बच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के घाघराघाट में बालू खनन का पट्टा जावेद का संचालित है। ट्रक लेकर बालू भरने जा रहे थे। एचटी लाइन की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। जांच जारी है।