मऊ: नंदगंज में 22 वर्षीय बाइक सवार ऑटो रिक्शा से टकराया, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
गाजीपुर जनपद के नंदगंज में 22 वर्षीय कैलाश नाम का युवक बाइक लेकर बाज़ार जा रहा था तभी ऑटो से जा टकराया। वही इस घटना में नारी पचदेवरा गाँव के रहने वाले 22 वर्षीय कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं परिजनों द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से मऊ सदर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है।