चाणक्यपुरी: नई दिल्ली के एयर फोर्स स्टेशन के पास से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, अवैध शराब के साथ दो दोपहिया वाहन भी बरामद
दक्षिण जिले की AATS की पुलिस टीम ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से अवैध शराब के 12 कार्टन, आपूर्ति में प्रयुक्त स्कूटी और बाइक भी बरामद है। 3 नवम्बर शुक्रवार को पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि वायु सेना स्टेशन, नई दिल्ली के पास दो शराब तस्कर आने वाले है। अगर समय रहते ही कार्रवाई की जाती है। तो इन्हें पकड़ा जा सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई और कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर जाल बिछाया और इन्हें पकड़ लिया गया। जिनके पास से अवैध शराब के 12 कार्टन, आपूर्ति में प्रयुक्त स्कूटी और बाइक भी बरामद हुई। जिसे जब्त कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।