सिविल लाइन थाना क्षेत्र में युवती से दुराचार और मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।बताया गया कि पीड़ित युवती के परिजनों ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक रूप से इस घटना की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।