गाजीपुर के सदर कोतवाली इलाके के सिंचाई विभाग चौराहे के पास स्थित चर्च में प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस डे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 25 दिसंबर को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ क्रिसमस मनाया जाएगा। आज देर शाम चर्च के आसपास मेला जैसा नज़ारा देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर क्रिसमस की तैयारियों का आनंद ले रहे हैं।