फतुहा: गढोचक गांव में ईंटों से लदा ट्रैक्टर पुनपुन नदी में गिरा, चालक बाल-बाल बचा
Fatwah, Patna | Jul 19, 2025 गढोचक गांव में ईट लदा एक ट्रैक्टर पुनपुन नदी में लुढ़क गया है। ट्रैक्टर का डाला नदी के पानी में डूब गया है जबकि इंजन का भाग नदी के ऊपर लटक गया है। इस घटना में ट्रैक्टर चालक बाल बाल बचकर भाग गया है। पुनपुन नदी काफी उफान पर है। गांव के भीतर जाने वाली पीसीसी पथ बिल्कुल पुनपुन नदी के तट पर बना हुआ है। पीएससी ढलाई धंसने के कारण असंतुलित होकर ट्रैक्टर पलट गया है।