मोतिहारी: भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने विकास कार्य को लेकर पथ निर्माण मंत्री से की मुलाकात
मोतिहारी में पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल से भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने छापवा हरसिद्धि सेवराहां पथ के चौडीकरण एवं हरसिद्धि बाजार मे डिवाइडर सहित नाला निर्माण के लिए निवेदन किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य के हो जाने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर लाभ मिलेगा। उक्त जानकारी रविवार को 3:00 बजे मिली।