शनिवार की शाम करीब 6 बजे बारियातू थाना क्षेत्र की मकरा ग्राम के पास मधुमक्खी के काटने से होमगार्ड के जवान समेत दो लोग घायल हो गए। जिनकी पहचान बारियातू थाना क्षेत्र के जबरा ग्राम अंतर्गत रूचूआ टोला निवासी अमृत भोक्ता के पुत्र मुकेश कुमार एवं झरी गंझु के पुत्र प्रभु गंझु के रूप में हुई। जिसे बालूमाथ CHC लाया गया। जहां डॉक्टर अशोक कुमार द्वारा इलाज किया गया।