शनिवार को शाम करीब 4 बजे मौसम में अचानक बदलाव के बाद हुई बारिश से थांदला कृषि उपज मंडी में भारी नुकसान हुआ है। मंडी में खुले में रखी किसानों और व्यापारियों का अनाज भीग गया। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। थांदला मंडी में गोदामों के अभाव के कारण सोयाबीन, मक्का, गेहूं, कपास और चना जैसी कृषि उपज खुले में ही पड़ी रहती है