औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के गढ़े पुरवा के पास तेज रफ्तार ऑटो और बाइक की टक्कर, पांच लोग घायल, ऑटो पलटा, मौके पर पहुंची पुलिस
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गढ़े पुरवा के पास तेज रफ़्तार ऑटो और बाइक में हुई जोरदार टक्कर, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।