औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरिया निवासी युवक को अज्ञात वाहन ने दिबियापुर रोड पर टक्कर मारी
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरिया निवासी शिवम पुत्र चंद्रशेखर अपने गांव से साइकिल द्वारा बुधवार की सुबह करीब 11 बजे औरैया रहा था। जैसे ही वह दिबियापुर रोड पर स्थित द्विवेदी गेस्ट हाउस के सामने पहुंचा कि तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती।