औरैया: फफूंद कस्बा के बाईपास पर बाइक सवार युवक सड़क हादसे में घायल, 108 एंबुलेंस ने कराया भर्ती
फफूंद थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित बाईपास पर बाइक सवार युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद डॉक्टर द्वारा घायल युवक का उपचार किया जा रहा है।