औरैया: शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन शहर के देवी मंदिरों में मां कालरात्रि स्वरूप की पूजा-अर्चना, भक्तों ने मांगी मन्नत
नवरात्रि के सातवें दिन शहर के देवी मंदिरों पर बुधवार सुबह 5 से भक्तों की भीड़ देखने को माँ कालरात्रि का स्वरूप देखने में अत्यंत भयानक है, लेकिन ये सदैव शुभ फल ही देने वाली हैं। मां कालरात्रि के शरीर का रंग एकदम काला है उनके सिर के बाल बिखरे हुए हैं तीन आंखें हैं, उनके गले में मुंड माला रहती है। नासिका के श्वास प्रस्वास से अग्नि की ज्वालाएं निकलती रहती हैं।