भिवानी: भिवानी में अलग-अलग हादसों में पांच लोग घायल, अस्पताल में करवाया दाखिल
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव पेटवाड़ निवासी पवन शर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी बबीता के साथ बाइक पर भिवानी जा रहा था। जब वह तिगड़ाना के नजदीक पहुंचा तो तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी को ज्यादा चोट नहीं लगी है।