भिवानी: भिवानी में करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस जुटी जांच में
भिवानी करंट लगने से युवक की मौत पुलिस जुटी जांच में भिवानी: करंट लगने से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के स्वजन के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी 28 वर्षीय दीपक हाल कीर्तिनगर में रहता था। वह दो साल से फैक्टरी में काम करता था।