कटिहार: कुली पारा में जमीनी विवाद को लेकर चाचा के खिलाफ भतीजी ने थाने में दिया आवेदन, चाचा ने की मारपीट
घटना के बारे में घायल रजिया उर्फ अंगूरी खातून के पिता मो. इश्तियाक ने बताया कि उनके भाई ने जबरन उनके जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस मामले को लेकर उनकी पुत्री के द्वारा नगर थाना में आवेदन दिया गया। जिसकी जानकारी मिलते ही उनका भाई मो. जलील अपने पुत्रों के साथ उनके घर जबरन घुस गए और उनकी पुत्री के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।