फरीदाबाद: वर्ल्ड स्ट्रीट में अज्ञात व्यक्ति ने चार दुकानों में आग लगा दी, दुकानदारों को लाखों का नुकसान
यहां अज्ञात व्यक्ति ने चार दुकानों में आग लगा दी, जिससे दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ। पीड़ितों में एक महिला दुकानदार रिचा भी शामिल हैं, जिन्होंने महज 10 दिन पहले ही क्लाउड किचन शुरू किया था। मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करती है