अमरोहा: मूसलाधार बारिश और पहाड़ों से आ रहे पानी के चलते अमरोहा में गंगा का जलस्तर बढ़ा, 18 गांव में बाढ़ के हालात
Amroha, Amroha | Aug 8, 2025 बीते कई दिनों से अमरोहा में बारिश हो रही है और पहाड़ों पर भी लगातार हो रही बारिश के चलते अमरोहा में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। धनोरा और हसनपुर नौगांव सहित करीब जिले के 18 गांव में बाढ़ के हालात हो गए हैं। आज शुक्रवार की सुबह करीब 11:00 बजे जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते अमरोहा गंगा का जलस्तर बढा है।