अमरोहा: अमरोहा में सर्वर ठप, रक्षाबंधन पर डाक सेवाओं ने बहनों का साथ छोड़ा, 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित, लोग परेशान
Amroha, Amroha | Aug 8, 2025 अमरोहा मे रक्षाबंधन के मौके डाक सेवाओं ने बहनों का साथ छोड़ दिया है। इसके चलते बहनें अपने भाइयों को राखी नहीं भेज पा रही हैं। दो अगस्त से अमरोहा जिले के डाकघरों का सर्वर काम नहीं कर रहा है। इसके चलते सभी जरूरी डाक सेवाएं प्रभावित चल रही हैं। आज शुक्रवार की सुबह 9ः30बजे डाकघरों में राखी भेजने के लिए पहुंची बहनों को निराश होकर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।